संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद
157 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 7 शिकायत पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण

राजातालाब। तहसील पर शनिवार को ईद त्योहार होने के कारण इस बार संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। संपूर्ण संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिंनसिनवार तथा तहसीलदार व एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की सड़क, नाली ,खडंजा, सरकारी जमीन,चकरोड इत्यादि पर अवैध कब्जा सहित विभिन्न शिकायतों को सुनी।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान चकलोला गांव निवासी त्रिभुवन सिंह ने कानूनगो चंद्रशेखर पर सीमांकन कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर ही कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई और पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।मेहंदीगंज गांव की लीलावती प्रजापति ने फर्जी बैनामा और जालसाजी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अन्य फरियादियों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा,नाली पर अतिक्रमण,राशन कार्ड से नाम काटे जाने तथा विद्युत विभाग से जुड़ी आपूर्ति और वितरण संबंधी शिकायत की।समाधान दिवस में कुल 157 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 7 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों को उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।








Users Today : 5
Users Yesterday : 88