\शहीदी दिवस पर माय भारत लखनऊ द्वारा भव्य पदयात्रा, युवाओं ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर जनपद लखनऊ में माय भारत के तत्वावधान में पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव के अद्वितीय बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करने के साथ हुई, जहां उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। इसके उपरांत जनपद के प्रमुख मार्गों पर पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा को मुख्य अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल अभियान युवा विभाग
ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा एवं विभिन्न जागरूकता संदेशों से युक्त पट्टिकाएं लेकर नागरिक कर्तव्यों, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों को समझें और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि युवाओं में एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की। कार्यक्रम में अजित कुमार निदेशक ए एस डिफेंस अकादमी, अंशिका यादव विवेकानंद पुरुस्कार विजेता, अनन्या पांडेय आस्कअस फाउंडेशन, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अंत में सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।








Users Today : 5
Users Yesterday : 88