March 25, 2026 2:10 am

Home » उत्तर प्रदेश » भारत सरकार द्वारा एकदिवसीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण asi स्व संकलन शिविर का हुआ आयोजन

भारत सरकार द्वारा एकदिवसीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण asi स्व संकलन शिविर का हुआ आयोजन

 
भारत सरकार द्वारा एकदिवसीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण asi  स्व संकलन शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, भारत सरकार के उपक्षेत्रीय कार्यालप,वाराणसी द्वारा अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के माध्यम से मापने में प्रयुक्त होने वाले ASl रिटर्न भरने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होटल ब्लू सफायर कैन्टोनमेन्ट में आयोजित की गयी। कार्यशाला में ASl रिटर्न भरने हेतु उद्यमियो को प्रशिक्षण  वरिष्ठ  सांख्यिकी अधिकारी श्री अरुण तिवारी, श्री राजेश प्रसाद, श्री विकास सिंह आदि द्वारा  प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय,प्रयागराज की उपनिदेशक श्रीमती नौशीन मुशर्रफ तथा धन्यवाद ज्ञापन उपक्षेत्रीय कार्यालय,वाराणसी के सहायक निदेशक श्री के.के.सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न उद्यमों के प्रतिनिधि तथा वरि. सांख्यिकी अधिकारी श्री बी के सिंह, श्री बालकृष्ण मिश्रा, श्री चेतन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) संगठित विनिर्माण क्षेत्र के लिए सांख्यिकी का मुख्य स्रोत है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में पंजीकृत कारखानों की संरचना, विकास, रोजगार, उत्पादन, इनपुट-आउटपुट और पूंजी निर्माण का आकलन करना है। यह डेटा औद्योगिक नीतियों के निर्माण, GDP अनुमान और नीति निर्माताओं के लिए साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में मदद करता है
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *