त्रिपुरारी
गैस चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज
रोहनिया।लठिया गेट के पास एक घर में गैस चोरी का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच टीम ने अपनी आख्या में बताया है कि पुलिस चौकी अखरी ने जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना दी कि पाल बस्ती, ग्राम-लठिया में अवैध गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है।जांच में 29 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर, 2 तुलायंत्र और 1 रिफलिंग यंत्र बरामद हुआ। जांच में पता चला कि परमानंद महतो उर्फ पारो नामक व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण और रिफलिंग किया जा रहा था।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परमानंद महतो उर्फ पारो के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी।









Users Today : 6
Users Yesterday : 42