कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के जन्मदिन पर रोहनिया विधायक ने किया पौधारोपण

रोहनिया। मोहन सराय कनेरी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर गुरुवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मंत्री आशीष पटेल को जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, अभिमन्यु सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, सियाराम पटेल, उमेश पटेल, रीना वर्मा, अमित पटेल प्रधान, दिनेश पटेल, आदर्श पटेल, ओम प्रकाश सिंह, देवराज पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 41
Users Yesterday : 34