Home » Uncategorized » छठ पूजा की तैयारियों का विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लिया जायजा

छठ पूजा की तैयारियों का विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लिया जायजा

छठ पूजा की तैयारियों का विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

 

वाराणसी। छठ पूजा की पूर्व संध्या पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मदेरवा, संतकबीर घाट (छित्तूपुर) पहुंचकर विधायक रोहनिया एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने छठ पूजा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। विधायक ने विशेष रूप से घाटों की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का पूरा ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रती माताओं, बहनों एवं सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। डॉ. सुनील पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, संदीप पटेल, दीपक पटेल, बृजेश पटेल, नीलय पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हौसला बुलंद चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दुकान से 20 हजार रुपये से भरी पेटी उड़ा ले गए चोर लोहता।अलाउद्दीनपुर में चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारी व आमजन दहशत में हैं। ताजा मामला अलाउद्दीनपुर का है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े एक दुकान से रुपयों से भरी पेटी उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार विजय बहादुर यादव ने बताया कि उनकी अलाउद्दीनपुर में गृहस्थी क्लीन मार्ट नाम से दुकान है। वह दुकान पर बैठकर दुकानदारी कर रहे थे, तभी मौका पाकर चोर दुकानदारी का रुपया रखा पेटी उठा ले गए। विजय बहादुर यादव के अनुसार उक्त पेटी में लगभग 20 हजार रुपये नकद तथा कुछ जरूरी कागजात रखे थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पेटी का कहीं पता नहीं चला। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।