राजातालाब पुलिस ने भटकी दो बच्चियों को परिजनों को सौंपा

राजातालाब। मिशन शक्ति, एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण कर गुमशुदा युवतियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार पटेल ने थाना राजातालाब पर सूचना दी कि उन्हें मिल्कीचक चट्टी पर दो बच्चियां मिली हैं, जो घर का रास्ता भटक गई हैं तथा सोनभद्र जाने का रास्ता पूछ रही हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर महिला उपनिरीक्षक मानसी यादव की निगरानी में बच्चियों की काउंसलिंग की गई। पूछताछ में बच्चियों ने नाम नंदिनी पुत्री सोमारू, उम्र करीब 9 वर्ष एवं रिंकी पुत्री हीरालाल, उम्र करीब 11 वर्ष, निवासी गरमा, घोरावल, सोनभद्र बताया। बच्चियों ने बताया कि वे घर से निकलकर रास्ता भटक गई थीं। पुलिस टीम ने सी-प्लान ऐप से परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर भाई दिनेश एवं विकेश राजातालाब थाना पहुंचकर पहचान की।औपचारिकताएं पूर्ण कर टीम ने दोनों बच्चियों को सकुशल भाइयों को सौंपा।







Users Today : 123
Users Yesterday : 94