सिगरा कोतवाल शिवाकांत मिश्र की मुस्तैदी सड़क पर सक्रिय पुलिसिंग से मलदहिया पर पर इंटर के छात्र नकाब पहने हुए मिले…..
एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने सिगरा थाने पहुंचकर दोनों छात्रों से पूछताछ की। रील बनाने की बात सामने आई
यूसुफ़ खान वाराणसी
थाना सिगरा के कर्मठ एवं जनप्रिय कोतवाल शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस लगातार सड़क पर सक्रिय पुलिसिंग कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। लगातार
मलदहिया चौराहे पर ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन संख्या UP 65 FF 0716, यामाहा दिखाई दी। वाहन पर सवार दो युवकों में से एक ने नकाब एवं चश्मा लगा रखा था, जिससे वहां भीड़ एकत्रित हो गई और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगी।

सूचना मिलते ही कोतवाल शिवाकान्त मिश्र के दिशा-निर्देशन में तत्काल चौंकी प्रभारी रोडवेजविकास सिंह कोर्निदेशित किया युवकों को थाने में पूछताछ कीजिए तो पता चला कि वे कक्षा12 के छात्र हैं और प्रैंक वीडियो शूट करने जा रहे थे
शिवकांत मिश्र की दूरदर्शिता और त्वरित कार्रवाई से मामला बढ़ने से पहले ही शांत हो गया। जांच में कोई आपराधिक मंशा नहीं मिली। वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी चेतगंज शुभम सिंह इंटेलिजेंस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने श्री शिवाकान्त मिश्र जी की सजगता, व्यवहार कुशलता और अपराध नियंत्रण की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसाहो रही है सिगरा में चार्ज लेने के बाद सड़क पर पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव है रियल पुलिसिंग हो रही है








Users Today : 3
Users Yesterday : 47