Home » Uncategorized » जिलाधिकारी ने राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान में सुनी लोगों की फरियाद

जिलाधिकारी ने राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान में सुनी लोगों की फरियाद

जिलाधिकारी ने राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान में सुनी लोगों की फरियाद

बिना वाद संख्या के मुकदमों की सुनवाई पर बार ने उठाए सवाल

350 में 16 मामलों का हुआ निस्तारण, मानचित्र ट्रेसर न होने से धारा-30 की पत्रावलियां वर्षों से लंबित

राजातालाब।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजातालाब तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के आए हुए लोगों की विभिन्न प्रकार के फरियाद को सुनी। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अवैध कब्जा, पानी, चकरोड, आवास व अन्य समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के पदाधिकारियों ने डीएम के समक्ष तहसील के न्यायालयों में बिना वाद संख्या दर्ज किए मुकदमों की सुनवाई का मामला उठाया।अधिवक्ताओं ने बताया कि फाइलों में वाद संख्या नहीं दी जा रही है और फैसला सुनाए जाने से एक दिन पहले नंबर अंकित किया जा रहा है। एसोसिएशन ने पत्रक देकर न्यायालयों की जांच की मांग की।अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि तहसील में मानचित्र का ट्रेसर नहीं होने से धारा-30 की पत्रावलियां कई वर्षों से लंबित हैं। देवपालपुर निवासी भाईलाल यादव ने गुहार लगाई कि 2020 में फांट का आदेश होने के बावजूद मेड़बंदी नहीं कराई जा रही है। मोहन सराय की मंजू ने बताया कि उच्च न्यायालय में रोक के बावजूद उनके ससुर बार-बार बेदखली की अर्जी दे रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 350 मामले आए, जिनमें से मौके पर 16 का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *