‘योग एवं ब्रेन जिम’ पर राष्ट्रीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम आयोजित
देशभर के 190 प्रतिभागी हुए शामिल, दिव्यांग विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ाने पर हुआ मंथन

रोहनिया। समेकित क्षेत्रीय केंद्र खुशीपुर वाराणसी में पीडीयूनिपीपीडी नई दिल्ली के तत्वावधान में “योग एवं ब्रेन जिम के माध्यम से ध्यान एवं एकाग्रता में वृद्धि” विषय पर राष्ट्रीय स्तर का दो घंटे का ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में आधार इंस्टीट्यूट, दिल्ली के निदेशक प्रमोद शर्मा ने बौद्धिक दिव्यांग विद्यार्थियों में योग से एकाग्रता व मानसिक संतुलन बढ़ाने पर व्याख्यान दिया।द्वितीय सत्र में आईएसआईसी- आईआरएस,नई दिल्ली की सहायक प्राध्यापक लिपिका मलिक ने ब्रेन जिम गतिविधियों से स्मृति व अधिगम क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए।कार्यक्रम पीडीयूनिपीपीडी निदेशक डॉ. जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। सीआरसी निदेशक आशीष कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया। समन्वय नमो नारायण पाठक ने किया। भारतीय सांकेतिक भाषा में अनुवाद प्रकाश साहा ने किया। देशभर से 190 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम दिव्यांग शिक्षा से जुड़े पेशेवरों के लिए उपयोगी रहा।








Users Today : 1
Users Yesterday : 64