समाज कल्याण के संचालित छात्रावासों में निवास हेतु जिले में अध्यनरत छात्र आवेदन 31 जुलाई तक करें
पूर्व से निवासरत छात्र वेबसाइट upswdhms.in पर तथा नवीन छात्र वेबसाइट uphms.in पर करे आवेदन

वाराणसी। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ परिसर एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, आशापुर, वाराणसी संचालित है। इन दोनों छात्रावासों में चालू शैक्षिक सत्र में नये छात्रो का नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 प्रतिशत स्थान सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों का प्रवेश लिया जाना है। दिव्यांग छात्रों के प्रवेश हेतु वरीयता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/उच्च शिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। पूर्व से निवासरत छात्र छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है, वह वेबसाइट upswdhms.in पर आवेदन करें तथा नवीन छात्र वेबसाइट uphms.in पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति/सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जो जनपद वाराणसी के किसी भी विद्यालय/महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है तथा उपरोक्त छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है, पूर्व से निवासरत छात्र वेबसाइट upswdhms.in पर तथा नवीन छात्र वेबसाइट uphms.in पर आवेदन 31 जुलाई तक कर सकते हैं।







Users Today : 21
Users Yesterday : 25