मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात् मतदेय स्थलों की सूची आलेख्य प्रकाशन हुआ
मतदेय स्थलों के संशोधन के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/सुझाव 11 जुलाई तक सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जा सकता है

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में अवस्थित समस्त 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात् लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अधीन आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर ली गयी है, जिसका आलेख्य प्रकाशन 04 जुलाई 2026, दिन- शनिवार को कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशित मतदान स्थलों की सूचियां सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधीकारी की वेबसाइट https://varanasi.nic.in पर जन सामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से अपील की हैं कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/सुझाव हो, तो 11 जुलाई तक सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है।







Users Today : 21
Users Yesterday : 25