मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर स्थायी समाधान को लेकर मंडलायुक्त संग किसानों की बैठक

रोहनिया।मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के मुद्दे के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे कमिश्नर कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने की। इसमें किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय “मुन्ना” सहित प्रभावित किसान मौजूद रहे।किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने मंडलायुक्त को बताया कि यह योजना 1998 से लंबित है। उच्चतम न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण जिन किसानों का नाम राजस्व अभिलेखों से हट गया है, वे सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। 28 वर्षों से गतिरोध के कारण किसान खेती के अलावा कोई व्यावसायिक कार्य नहीं कर पा रहे हैं, जिससे सरकार और किसानों दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून के आधार पर स्थायी समाधान की मांग की।मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने कहा कि जिन किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है, उनकी जमीन पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने किसानों से सहमति बनाकर एक प्रस्ताव देने को कहा, जिस पर सरकार से वार्ता कर स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।इस क्रम में आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे बैरवन में किसानों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सरकार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना के स्थायी समाधान हेतु वैधानिक प्रस्ताव बनाने पर खुला संवाद कर सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।








Users Today : 4
Users Yesterday : 92