
राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के महगांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ पप्पू 51 वर्ष विगत तीन दिनों से घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश बिना किसी को बताए खेत की तरफ निकले थे, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।घर न आने पर चिंतित परिवार वालों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में हर संभव तलाश की। मित्रों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब ओमप्रकाश का पता नहीं चला तो परिजन गुरुवार को राजातालाब थाने पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि ओमप्रकाश की फोटो और विवरण आसपास के थानों को भेज दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में जानकारी मिले तो तुरंत राजातालाब थाने या परिजनों को सूचित करें।








Users Today : 4
Users Yesterday : 92