Home » Uncategorized » राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

 


रोहनिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने चीनी मिल कॉलोनी, महमूदाबाद, सीतापुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश राज विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट एवं शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अंकुश राज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने उपस्थित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनके विचार व सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन की मजबूती का आधार है। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों, पिछड़ा वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाओं और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं व संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात को लेकर उत्साह देखा गया।राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। संगठन ही हमारी शक्ति है और कार्यकर्ता उसकी नींव हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *