गोला वार्ड में संपन्न हुआ पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी तिवारी का 55 वा दिन
जैसा कि आप अवगत है की पूर्व मंत्री व विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी द्वारा 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का महाअभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत डॉक्टर नीलकंठ तिवारी आज अपने अभियान के 55 वे दिन गोला वार्ड में भ्रमड़ किया इस दौरान जनता की जो भी समस्याएं उनके सामने लाई गई उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समाधान कर दिया गया विद्युत विभाग द्वारा कई जगह जर्जर खंबे खड़े दिखाने पर पूर्वमंत्री व विधायक और डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने बिजली विभाग के

अधिकारियों को खम्बे बदलने और उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को सहज भाव में अपने बीच पाकर वार्ड के नागरिक प्रफुल्लित और खुश नजर आ रहे थे और वह अपनी समस्याओं को विधायक के सामने खुल कर रख रहे थे कई जगह तो वार्ड के नागरिकों ने पूर्व मंत्री वह विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी का पट्टा और माल्यार्पण कर उनका स्वागत और अभिनंदन भी किया उनके साथ चल रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक काशी ने ठाना है काशी को स्वच्छ बनाना है
का नारा भी बुलंद कर रहे थे तो कुछ जगह पर अपने विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकपुष्प वर्षा भी कर रहे थे, कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक और डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने प्रतिदिन की भांति आज भी पांच पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के सपने को साकार करने का संदेश भी दिया ताकि पर्यावरण के प्रति हर नागरिक सचेत रहे और पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण में अपना योगदान दे सके|
आज के कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख रूप से संजय केसरी पार्षद, अंकुर मल्होत्रा पार्षद, इंद्रेश कुमार पार्षद, राजीव कुमार सिंह बब्बू, राहुल मिश्रा आदि लोग शामिल थे








Users Today : 2
Users Yesterday : 74