Home » Uncategorized » 60वें दिन प्रहलाद घाट पहुंचे नीलकंठ तिवारी, सीवर-पेयजल समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

60वें दिन प्रहलाद घाट पहुंचे नीलकंठ तिवारी, सीवर-पेयजल समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

60वें दिन प्रहलाद घाट पहुंचे नीलकंठ तिवारी, सीवर-पेयजल समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान लगातार जारी है। अभियान के 60वें दिन बुधवार को उन्होंने प्रहलाद घाट वार्ड में पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छ काशी-सुंदर काशी का संदेश दिया।

वार्ड भ्रमण के दौरान कई गलियों में सीवर पाइपलाइन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जल निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

क्षेत्र की महिलाओं ने पेयजल की समस्या भी विधायक के सामने रखी। महिलाओं ने शिकायत की कि कई स्थानों पर पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है और कुछ जगहों पर बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पर विधायक ने जलकल अधिकारियों को पुरानी एवं खराब पाइपलाइनों को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी कार्य में धन की कमी बाधा न बने।

भ्रमण के दौरान कई गलियों में जलभराव और गली पिट की समस्या भी सामने आई। बरसात के दौरान पानी रुकने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का निस्तारण करने के साथ आवश्यकतानुसार नए गली पिट बनाने के निर्देश दिए गए।

वार्ड प्रवास के अंतिम चरण में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पांच पौधों का पौधारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस दौरान   मंडल मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष   बबलू सेठ ,  पूर्व अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र , पार्षद  अभिजीत उर्फ़ लकी  भारद्वाज , विष्णु यादव, अंकुर मेहरोत्रा पॉर्षद , विजय सोनकर, पिंकू अग्रहरि, पंकज चतुर्वेदी समेत कई कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी   एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘स्वच्छ काशी-सुंदर काशी’ और ‘हमारा विधायक कैसा हो, नीलकंठ तिवारी जैसा हो’ के नारे लगाए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *