Home » उत्तर प्रदेश » आराजी लाइन ब्लॉक पर एथलेटिक्स खिलाड़ी लाजो का हुआ सम्मान

आराजी लाइन ब्लॉक पर एथलेटिक्स खिलाड़ी लाजो का हुआ सम्मान

आराजी लाइन ब्लॉक पर एथलेटिक्स खिलाड़ी लाजो का हुआ सम्मान

राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने एथलीट खिलाड़ी लाजो सरोज को माला पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लाजो सरोज ने 17 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

 

 

 

वह जंसा स्थित सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संरक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि लाजो सरोज ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। वह पूरे आराजी लाइन ही नहीं बल्कि वाराणसी जिले के लिए गर्व हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीतना अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी और लाजो को आगे की तैयारी के लिए हर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने लाजो सरोज को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन्स व प्रदेश सचिव अपना दल एस डॉ महेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, रामबाबू प्रधान, शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह, रितेश दुबे, कोच अजीत मौर्य, श्याम लाल, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *