बरेका में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत मेगा कैंप का आयोजन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रेलवे पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के अंतर्गत 5 व 6 नवंबर एवं 27 नवंबर को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर बरेका संस्थान स्थित सम्मान कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 का आयोजन 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सरल, सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पेंशन संबंधी प्रक्रिया सहज हो सके। कैंप के दौरान पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने एवं ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया में तकनीकी सहायता दी जा रही है तथा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से घर बैठे अथवा शिविर में आसानी से प्रमाण-पत्र तैयार करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी और उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल ने शिविर की व्यवस्थाओं और पेंशनभोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अभियान को सफल बनाने में बरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बरेका शाखा तथा पेंशनर्स एसोसिएशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एम. ए. अंसारी, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, विनय कुमार गुप्ता एवं उमेश प्रसाद, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, विजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक, डॉ. सौरभ सागर, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, कमला श्रीनिवासन एवं चंद्रकला, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, दुर्गेश नंदन, ईसीजी तकनीशियन, ए. के. सिन्हा, महासचिव पेंशनर्स एसोसिएशन बरेका, ऋचा त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बरेका शाखा, प्रांजल सिंह, कस्टमर एसोसिएट तथा विकास कुमार विश्वकर्मा, सेवा सारथी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








Users Today : 397
Users Yesterday : 366