Home » liveup » राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा  विद्यार्थियों के लिए “स्वस्थ मृदा से स्वस्थ भोजन तक: सब्जियों के पोषण, मानव स्वास्थ्य एवं सतत कृषि सहनशीलता को बढ़ावा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने की। इसमें सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर, वाराणसी तथा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के लगभग 60 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान भ्रमण से हुआ, जिसमें डॉ. बी. के. सिंह एवं डॉ. गोविंद पाल ने विद्यार्थियों को अनुसंधान गतिविधियों, सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। औपचारिक सत्र में डॉ. जगेश के. तिवारी ने स्वागत संबोधन दिया और विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान एवं नवाचार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सत्र में डॉ. मोहम्मद शाहिद ने “मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन: टिकाऊ फसल उत्पादन एवं कृषि सहनशीलता की कुंजी” विषय पर व्याख्यान दिया और बताया कि स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य का मूल आधार है। दूसरे व्याख्यान में डॉ. ज्योति देवी ने “स्मार्ट खाएं, स्वस्थ रहें: सब्जी पोषण की शक्ति” विषय पर सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज तत्वों, आहार रेशे एवं जैव सक्रिय यौगिकों के महत्व के साथ दैनिक आहार में विभिन्न रंगों की सब्जियों को शामिल करने और सही पकाने की विधियों पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संचालन में डॉ. आर. के. दुबे की भूमिका रही और अंत में डॉ. डी. पी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *