February 11, 2026 4:04 pm

Home » liveup » नाग पंचमी पर राम सिंह अखाड़े में गूंजा जयघोष, विजेता पहलवानों को मिला सम्मान

नाग पंचमी पर राम सिंह अखाड़े में गूंजा जयघोष, विजेता पहलवानों को मिला सम्मान

नाग पंचमी पर राम सिंह अखाड़े में गूंजा जयघोष, विजेता पहलवानों को मिला सम्मान**********
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विजेता पहलवानों  का किया सम्मान, बांटे पुरस्कार
**********
कहा– अखाड़े हमारी सांस्कृतिक विरासत, नई पीढ़ी को इससे जुड़ना चाहिए
**********
पर्व पर परंपरा, परिश्रम और पहलवानी का अनुपम संगम देखने को मिला
*********
वाराणसी, 29 जुलाई।
नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बेनियाबाग स्थित ऐतिहासिक राम सिंह अखाड़ा में एवं मछौदरी पर परंपरागत कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किया।

मंत्री डॉ. दयालु ने अपने संबोधन में कहा कि अखाड़े केवल शरीर को बलवान बनाने का केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये भारतीय संस्कृति, अनुशासन और आत्मबल के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी का पर्व शक्ति, श्रद्धा और परंपरा का मिलन बिंदु है, और ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल और आभासी दुनिया से बाहर निकलकर अखाड़ों की मिट्टी में अपने जीवन के लक्ष्य को गढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पारंपरिक खेलों और अखाड़ा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। दंगल के विजेताओं को शील्ड, व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर जयकारों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के समापन पर मंत्री ने सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को इस गरिमामय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

 

इस अवसर पर आयोजक हरिनारायण सिंह, देवेश सिंह, दिनेश कुमार दीनू, पंकज चौबे, गौरव राठी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे

आयुष मंत्री ने नांग कुंआ का किया दर्शन

आज नाग पंचमी के अवसर पर  प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने पूर्वांह जैतपुरा जाकर नांग कुंआ का विधिवत दर्शन पूजन किया

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *