February 11, 2026 7:12 pm

Home » Uncategorized » तेलियाबाग सी एन आई चर्च कंपाउंड में कब्जे का प्रयास स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस नेकिया हस्तक्षेप

तेलियाबाग सी एन आई चर्च कंपाउंड में कब्जे का प्रयास स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस नेकिया हस्तक्षेप

तेलियाबाग सी एन आई चर्च कंपाउंड में कब्जे का प्रयास स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस नेकिया हस्तक्षेप तेलियाबाग सी एन आई चर्च कंपाउंड मे प्रॉपर्टी इंचार्ज विनय देयाल ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया वाराणसी थाना सिगरा के अंतर्गत बीते दिनों विपछी द्वारा अवैध कब्ज़ा चबूतरा बनाने के नाम किया जा रहा था मना करने पर अवैध कब्ज़ाधारी लोग निहारिका, शालू, मधुलिका, के साथ इनका भाई मुकेश अपने  साथी 4 से 5 के लगभग की संख्या मे झुण्ड बना कर आये और चर्च से लगी बाउंड्री को गिरना शुरू कर दिया चर्च कमेटी के लोगो द्वारा जब मना किया गया तो माँ बहन की भद्दी भद्दी, गाली गलोच देने लगे।

 

 

साथ में ईटा पत्थर चलाने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे मोके पर उपस्थित क्लिसिया के लोगो ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद कमेटी के पदाधिकारीयो ने मोके पर पहुंचकर विरोध किया तब जा कर मामला शांत हुआ जिसमे मुख्य रूप से सेक्रेटरी विशाल लुक पुरोहित आदित्य कुमार सिंह, प्रॉपर्टी इंचार्ज विनय दयाल ट्रेजरार इमानुएल कुशल प्रकाश, चर्च कमेटी के सदस्य निर्भय स्वरूप लाज़रलाल उर्फ़ भंटू बॉबी प्रकाश चम्पा देवी, आशा विलियम, गुड़िया पाठक, प्रेमा मालिक, विजय लुकश, साबिर अली, विवेक कुमार,  राकेश लाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे! जिन्होंने  उक्त लोगो क़ो समझा बुझा कर आपसी सूझ बूझ से फैसला किया की आप केवल अपने दरवाजे पर ऊंचा करवा सकते है लेकिन बाउंड्री नहीं बनना है जबकि इन लोगो ने आगे बढकर चार से पांच फिट बाउंड्री पाहिले से ही कर रखा है इसके बावजूद आगे बढ़कर शालू, निहारिका,  मधुलिका,  इनके भाई द्वारा चबूतरा बनाने के नाम पर कब्जा किया जा रहा है। इसके संदर्भ में रोडवेज चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। जबकि इसके पाहिले कमेटी के लोगो द्वारा आपसी बात चित से यह निर्णय लिया गया था की कोई निर्माण नहीं करेगा। उसके बाजूद  इन लोगों ने आगे बढ़कर चबूतरा बनाया है मामला यहीं रुकता नहीं दिख रहा है इसके संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने रोडवेज चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *