February 11, 2026 12:14 pm

Home » liveup » भाजपा विधि प्रकोष्ठ: अजय राय का बयान निंदनीय और राष्ट्र सेवकों के बलिदान का अपमान

भाजपा विधि प्रकोष्ठ: अजय राय का बयान निंदनीय और राष्ट्र सेवकों के बलिदान का अपमान

भाजपा विधि प्रकोष्ठ: अजय राय का बयान निंदनीय और राष्ट्र सेवकों के बलिदान का अपमान
वाराणसी: 29 अगस्त 2025
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक, शशांक शेखर त्रिपाठी ने कांग्रेस के नेता अजय राय के उस अशोभनीय और बचकाने बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक प्रचारकों के अविवाहित रहने पर अभद्र टिप्पणी की।

 


शशांक शेखर त्रिपाठी ने जारी बयान में कहा कि अजय राय जी का यह बयान उनकी और उनकी पार्टी की राजनीतिक हताशा और नैतिक पतन का स्पष्ट प्रमाण है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन लाखों स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ बलिदान का अपमान है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के यज्ञ में समर्पित कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में अनेक ऐसे राष्ट्रभक्त हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत सुख, परिवार और पारिवारिक जीवन का त्याग सिर्फ इसलिए किया, ताकि वे अपना पूरा समय और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा सकें। यह किसी मजबूरी या कमजोरी का नहीं, बल्कि उनके पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और वैचारिक निष्ठा का प्रतीक है।
शशांक शेखर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी जी, सहित कई महान विभूतियों ने राष्ट्र सेवा के लिए अविवाहित रहने का संकल्प लिया। यह निर्णय उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों से मुक्त करता है और उन्हें राष्ट्र को ही अपना परिवार मानने की प्रेरणा देता है।
शशांक शेखर ने आरोप लगाया कि अजय राय जैसे नेता उस त्याग और बलिदान को नहीं समझ सकते, जहां लाखों लोग अपना जीवन बिना किसी पद, सत्ता या लालच के सिर्फ देश की सेवा के लिए दे रहे हैं। उनका बयान उनकी कुंठा और हमारी निस्वार्थ सेवा के प्रति उनकी ईर्ष्या को दर्शाता है।
अंत में, शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही देश के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। अजय राय जैसे नेताओं की अनर्गल टिप्पणियां हमारे संकल्प को और मजबूत ही करती हैं। हम राष्ट्र निर्माण के पथ पर अडिग रहेंगे।
जारीकर्ता:

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *