February 12, 2026 3:32 pm

Home » Uncategorized » स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का जनपद में हुआ आगाज

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का जनपद में हुआ आगाज

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का जनपद में हुआ आगाज

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एवं राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार – प्रधानमंत्री

जिले के सभी जिला स्तरीय अस्पतालों सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – सीएमओ

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पोषण पोटली वितरण अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जनपद वासियों ने किया 671 यूनिट रक्तदान

वाराणसी,17 सितंबर 2025
भारत सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” एवं “राष्ट्रीय पोषण माह” का आगाज मंगलवार को पूरे देश में किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एवं राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसी क्रम में, जनपद स्तरीय अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी से श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री  अनिल राजभर एवं स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने  शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में इस दौरान शिशुओं , महिलाओं, किशोर- किशोरियों , व्यस्कों, वृद्धजनों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के धार से अभियान का शुभारंभ करते हुए दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार हैं। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” यह अभियान माताओं बहनों को समर्पित है, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए है। हमारा मकसद है, एक भी महिला जानकारी या संसाधनों के अभाव में गंभीर बीमारी का शिकार न हो। ऐसी बहुत सारी बीमारियां चुपचाप आती हैं और पता न चलने के कारण बहुत बड़ी बन जाती हैं। इसलिए इस अभियान के तहत बीपी, डायबिटीज, एनीमिया, टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों से जुड़ी जांच की जाएगी।

 


इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा एवं सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर, डब्ल्यूएचओ डॉ चेल्सि चेल्लादुरई के कार्यों एवं महिला शक्ति  की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर एस राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री अनिल राजभर के द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई का कार्य किया गया इसके साथ ही क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 17 केन्द्रों पर किया गया। इन रक्तदान शिविरों में जनपद वासियों के द्वारा 671 यूनिट रक्तदान पूरे उत्साह के साथ किया गया।
सीएमओ ने कहा कि एस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर उनकी जांच करना है। इसके तहत जिले के सभी जिला स्तरीय अस्पतालों सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों
पर विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में महिलाओं की सामान्य जांच के साथ-साथ एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर, और अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग के साथ टीकाकरण किया जायेगा। अभियान के दौरान आयोजित शिविरों में चिकित्सकों के द्वारा शिशुओं ,महिलाओं , किशोर किशोरियों एवं वृद्ध जनों की जांच की जायेगी। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव रख सकती है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि इस अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य जाँच एवं बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें तथा हम सब मिलकर महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य का संकल्प लें।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *