Home » राजनीति » महर्षि वाल्मीकि जी एक द्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को धर्म, का मार्ग दिखाया-डॉ नीलकंठ तिवारी

महर्षि वाल्मीकि जी एक द्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को धर्म, का मार्ग दिखाया-डॉ नीलकंठ तिवारी

महर्षि वाल्मीकि जी एक द्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को धर्म, का मार्ग दिखाया-डॉ नीलकंठ तिवारी

 

 

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दक्षिणी विधानसभा में सेवा बस्ती में कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने ऋषि वाल्मीकि के जीवन पर डाला प्रकाश, युवाओं से नशा छोड़ने के लिए किया अपील

 

वाराणसी। विधानसभा शहर दक्षिणी के दुर्गाकुंड क्षेत्र के सेवा बस्ती में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। डोम समाज फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे। विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह केवल एक कवि नहीं, बल्कि एक द्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को धर्म, मर्यादा, करुणा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया. वाल्मीकि जी का जीवन परिवर्तन, साधना और समाज सेवा का आदर्श उदाहरण है । महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सर्वप्रथम दुनिया को प्रभु राम की लीला का वर्णन कराया था. दुनिया को प्रभु राम की मर्यादा भक्ति से परिचित कराया था । इस अवसर पर विधायक ने वहाँ उपस्थित बस्ती के युवाओं से नशा न करने की अपील की । इस बीच वहाँ मौजूद बस्ती के बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम के आयोजक डोम समाज फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इस अवसर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा डोम समाज के लिए किए कार्यों का व्याख्यान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अक्षयबर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रतनदेव सिंह, मनोज, आदि उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।