Home » liveup » जिले में 907 चिकित्सा प्रतिष्ठान किये गये है पंजीकृत

जिले में 907 चिकित्सा प्रतिष्ठान किये गये है पंजीकृत

जिले में 907 चिकित्सा प्रतिष्ठान किये गये है पंजीकृत

गैर पंजीकृत 52 चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान जारी

डिस्प्ले बोर्ड पर पंजीकरण सहित अन्य जानकारियां देना अनिवार्य

वाराणसी। जिले में निजी क्षेत्र में संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के पंजीयन एवं पंजीयन नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कराते हुए 907 चिकित्सा प्रतिष्ठानों को पंजीकृत कर पंजीयन नवीनीकरण किया जा चुका है तथा पूर्व में रिजेक्ट किए गए 109 चिकित्सा प्रतिष्ठानों में से 52 चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करा कर बंद करा दिया गया है। इन चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर अग्रिम कार्यवाही यथा मानक अनुरूप न पाए जाने पर सील किया जाना तथा समय से नवीनीकरण न होने की दशा में चेतावनी देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करवाकर निरीक्षण उपरांत समस्त संसाधन मानकानुसार पाए जाने पर नवीनीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी।

 


सीएमओ ने बताया कि शेष रिजेक्ट किए गए आवेदन पत्रों तथा क्षेत्र में यदि कोई अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठान बिना पंजीयन नवीनीकरण चल रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्तर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि  शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में समस्त चिकित्सा इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने  चिकित्सा प्रतिष्ठान के बाहर आसानी से दृश्यमान जगह पर 5×3 फीट का एक पीला बोर्ड डिस्प्ले करेंगे जिस पर काले रंग से चिकित्सा इकाई का विवरण, उसमें दी जाने वाली सुविधाओं का विवरण तथा किसी प्रकार की असुविधा के लिए संपर्क करने हेतु दूरभाष संख्या अंकित होगी।
सीएमओ ने जन सामान्य से अपील की है कि वे पंजीकृत चिकित्सा इकाईयों से ही इलाज करवाएं तथा चिकित्सा इकाई के पंजीयन के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त करना उनका अधिकार है। यदि उनके संज्ञान में कोई ऐसा चिकित्सा प्रतिष्ठान आता है जो पंजीकृत नहीं है तो उसके संबंध में जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी को अवश्य दें।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।