बरेका सूर्य सरोवर पर छठ ब्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) छठ पूजा समिति द्वारा भगवान श्री सूर्य जी के उपासना के महापर्य छठ पूजा-2025 का भव्य और पारंपरिक आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर तथा विशिष्ट अतिथि बी विवेक शील, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने अपने परिवार के साथ बरेका सूर्य सरोवर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया।प्रतिक्ष की भांति इस वर्ष भी बरेका स्थित ‘सूर्य सरोवर’ को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए पूरी निष्ठा से तैयार किय गया।बरेका छठ समिति के संरक्षक रामजन्म चौबे के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष अनूप सिंह वात्म की अध्यक्षता एवं संस्थापक चंद्रेश ओझा के सुझावों को अमल करते हुए महामंत्री अजय आर, संयोजक कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद रवि नारयण सिंह एवं बरेका छठ समिति के अन्य समर्पित सहस्यों जैसे रमेश शर्मा पुरुषोतम, संतोष, अमित यादव कर्मचारी परिषद सदस्य आदि ने पूर्ण मनोयोग से छठ पर्व की शुरुआत से छठ घाट की सफाई सुरक्षा व्यवस्था, पूजा में अर्थ के लिए दूध एवं जल की व्यवस्था के लिए तत्परता से अपनी भूमिका का निर्वहन किया। सूर्य सरोवर की साफ-सफाई और जल शुदधिकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया गया।रंग-बिरंगी रोशनी में सूर्य सरोवर का अलौकिक, आध्यात्मिक एवं मनमोहक दृश्य सभी को हर्षित कर रहा था। इस पावन अवसर पर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और छठी मैया के गीतों ने सभी जनों का मनमुग्ध कर लिया। अध्यात्म और समर्पण के इस पर्व पर रात भर 108 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सिविल डिफेंस, सेंट जॉस एबुलेंस, स्काउट गाइड रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं स्वयसेवकों को तैनात किया गया था। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे पूजा परिसर का कई सीसीटीवी द्वारा निगरानी किया जा रहा था। आपातकालीन चिकित्सा दल और जल पुलिस 34वी पीएसी वाहिनी के गोताखोर बरेका सूर्य सरोवर में चक्रमण करते नजर आ रहे थे जल पुलिस की एक टुकड़ी भी परिसर में व्यवस्था देख रही थी। व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, पीने के पानी चाय एवं दूध के स्टाल अन्य आवश्यक जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। समिति द्वारा बरेका प्रशासन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया गया था। जिससे पर्व के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और भौड़ प्रबंधन सुचारु रूप से संपन्न हो सका।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन राकेश पाण्डेय एवं दीपा मिश्रा ने किया








Users Today : 2
Users Yesterday : 23