December 4, 2025 2:12 pm

Home » liveup » सरदार पटेल ने बदला भारत का स्वरूप, देश की 562 रियासतो को मिला कर किया अखंड भारत:– भूपेंद्र चौधरी

सरदार पटेल ने बदला भारत का स्वरूप, देश की 562 रियासतो को मिला कर किया अखंड भारत:– भूपेंद्र चौधरी

सरदार पटेल ने बदला भारत का स्वरूप, देश की 562 रियासतो को मिला कर किया अखंड भारत:– भूपेंद्र चौधरी
*******
कांग्रेस ने किया महापुरुषों का अपमान भाजपा ने किया सम्मान
*******
वाराणसी 19 नवम्बर:-  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शिवपुर विधानसभा में शिवपुर के विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में विशाल एकता यात्रा का आयोजन किया गया ।

पदयात्रा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया ।

एकता यात्रा के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। उन्होंने अपने कौशल से भारत की कई रियासतों को समर्पण कराया । उनके प्रयासों से ही भारत की सभी रियासतें अखण्ड भारत का हिस्सा बनी। सरदार पटेल 150 वीं जयंती समारोह अभियान से सरदार पटेल के राष्ट्र समर्पण की भावना से किये गये समस्त कार्यों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराना है।

श्री चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश सांस्कृतिक रूप से हर दृष्टि से एक जुट होकर और समर्पित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल  के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह एक जन अभियान है। हम सब को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का काम करना है।  अभियान वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल जैसे विषयों को भी आगे लेकर जाने की प्रेरणा देगा। क्योंकि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, सेवा और दृढ़ता की मिसाल रही है, और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इसीलिये इस अभियान के दौरान सेवा के काम करने हैं। स्वास्थ्य सेवा के लिए भी दिशा तय करनी है। नशा मुक्ति और स्वदेशी अभियान पर भी जोर देना है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  सरदार पटेल के विचारों को लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने की परिकल्पना उसी कार्य का एक हिस्सा है। संविधान दिवस तक प्रदेश भर में होने वाला भाजपा का जन-जागरण, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। इसके साथ ही इस अभियान का उददेश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता में उनकी अद्वितीय भूमिका का सम्मान करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा सरदार पटेल के विचारों को जन जन तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। कहा कि विधानसभा स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम भाजपा ने पूरे प्रदेश को एकता यात्रा का स्वरूप प्रदान किया है ।
भारत की एकता और अखंडता के सीरमौर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित यह यात्रा भारत के प्रत्येक जनमानस को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और एक साथ एकत्रित होकर एक भाव से चलना ही देश की एकता का परिचायक है ।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल को कभी सम्मान नही दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की सबसे उंची प्रतिमा “स्टैच्यू आफ यूनिटी”  का निर्माण कराकर देश और दुनियां को सरदार पटेल की महानता से अवगत कराया।

         यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय का घोष,सरदार पटेल अमर रहे का नारा आकर्षण का केंद्र रहा ।

        यात्रा विकास इंटर कालेज से प्रारंभ होकर बडालालपुर,लमही होते हुए सरदार पटेल इंटर कालेज में
जनसभा के रूप में परिवर्तित हुई

         जनसभा मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सहित पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

          कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय नाथ सिंह पटेल ने स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने  व संचालन कमलेश मौर्य तथा धन्यवाद रेड्डी जी ने किया ।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानचंद पटेल, अभय प्रजापति, सुरेंद्र पटेल, प्रकाश राजभर ,अवनीश पाठक, रामाश्रय प्रजापति, श्यामकार्तिक मिश्रा,देवमणि तिवारी,धीरज मिश्रा, शशिकांत गिरी,ममता राय,मीना तिवारी,गौरव राय, बबलू सोनकर, अशोक राय समेत पार्टी के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे
भवदीय
नवरतन राठी

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *