चेतगंज पुलिस का त्वरित न्याय , बलात्कारी के आरोपी की २४ घंटे में गिरफ्तारी के साथ चार्जशीट , जय हो वाराणसी पुलिस
थाना चेतगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दष्कर्म करने वाले अभियुक्त को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए आरोप पत्र प्रेषित किया गया।
श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं०-276/2025, धारा- 69, 352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा निवासी पान दरीबा चेतगंज वाराणसी को दिनांक 05/12/2025 को समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 04.12.2025 को समय 16:50 बजे थाना चेतगंज में वादिनी/पीड़िता की तहरीर पर मु0अ0सं0-276/2025, धारा- 69, 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत हुआ, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक रोहित तिवारी को सुपुर्द हुई। प्रथम सूचना रिपोर्ट में वादिनी द्वारा आरोपित किया गया कि विपक्षी अभियुक्त मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा निवासी पान दरीबा चेतगंज वाराणसी जो मम्मी के बुवा का पोता है, करीब 8 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वादिनी की तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करके साक्ष संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 05.12.2025 को प्रस्तुत कर जेल भेजा गया तथा विवेचनात्मक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध 24 घंटे में आरोप पत्र प्रेषित किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा पुत्र श्री मोती लाल विश्वकर्मा निवासी के 57/103 नवापुरा विशेषरगंज थाना कोतवाली वाराणसी हाल पता सी 4/246 नया पानदरीबा थाना चेतगज वाराणसी।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान थाना चेतगंज से दिनांक 05/12/2025 को समय करीब 09.15 बजे ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 रोहित तिवारी चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 अंकित कुमारी थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
4. का0 सतेन्द्र कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट








Users Today : 4
Users Yesterday : 9