Home » liveup » काशी तमिल संगमम 4.0 में कलाकारोंने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

काशी तमिल संगमम 4.0 में कलाकारोंने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

काशी तमिल संगमम-4.0 तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत
दल के सदस्य बोले,  आध्यात्मिक नगरी में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिलेगा

वाराणसी, 8 दिसंबर। काशी तमिल संगमम-4.0 में तमिलनाडु से आने वाले आगंतुकों का सिलसिला जारी है। संगमम में शामिल होने  चौथा दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञ शामिल थे। स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन,पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के उदघोष से भव्य स्वागत किया गया।

 

स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

 

इस दल में शामिल लोगों ने कहा कि काशी आध्यात्मिक नगरी है। यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद हम लोग एकेडमिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां बहुत कुछ सीखने और जानने को मिलेगा। कुछ ऐसे भी डेलीगेट दिखे जो काशी की धरती पर उतरते ही दंडवत लेट गए उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती है यहां आकर बहुत खुशी हुई है।  दो राज्यों के संस्कृति और भाषा का मिलन हो रहा है यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत का मजबूत स्तंभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *