Home » liveup » आईआईवीआर में भारत विस्तार का सजीव प्रसारण

आईआईवीआर में भारत विस्तार का सजीव प्रसारण

आईआईवीआर में भारत विस्तार का सजीव प्रसारण

 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में मंगलवार को भारत विस्तार (चरण-1) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने भारत विस्तार की अवधारणा और कृषि क्षेत्र पर इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की।भारत विस्तार एक एआई-संचालित डिजिटल प्रणाली है जो किसानों को कृषि से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराती है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान योजनाओं की जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, फसल और पशुपालन संबंधी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में 120 से अधिक महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि यह मंच किसानों को उन्नत तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ने में सहायक होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (कृषि विस्तार) द्वारा किया गया। डॉ. राकेश कुमार दुबे, प्रधान वैज्ञानिक ने भारतविस्तार और सब्जी फसलों में उपलब्ध अवसरों पर व्याख्यान दिया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।