Home » liveup » पॉक्सो एक्ट: दोषी विजय उर्फ टीपू साहनी को 20 वर्ष की कठोर कैद

पॉक्सो एक्ट: दोषी विजय उर्फ टीपू साहनी को 20 वर्ष की कठोर कैद

पॉक्सो एक्ट: दोषी विजय उर्फ टीपू साहनी को 20 वर्ष की कठोर कैद
– 35 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
– अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी
– करीब 3 वर्ष 11 माह पूर्व 10 वर्ष के नाबालिग लड़के के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। करीब 3 वर्ष 11 माह पूर्व 10 वर्ष के नाबालिग लड़के के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में दोषसिद्ध पाकर दोषी विजय उर्फ टीपू साहनी को 20 वर्ष का कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 35 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। जबकि अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी।

n
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित के पिता ने 21 मार्च 2022 को चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके 10 वर्ष के नाबालिग बेटे को 20 मार्च 2022 को शाम 7 बजे विजय उर्फ टीपू साहनी पुत्र बाले साहनी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जिला  सोनभद्र ने चना के खेत में बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बेटे ने घर आकर  इसकी जानकारी अपनी मां को दिया, उसके बाद उसे भी बताया, तब सूचना दे रहा हूं। इस तहरीर पर चोपन पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी/ एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी विजय उर्फ टीपू साहनी (27) वर्ष को 20 वर्ष की कठोर कैद व 35 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। जबकि अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़ित को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह  ने बहस की।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।