Home » liveup » यूपी बजट 2026-27: खेलों को नई उड़ान, युवाओं के सपनों को मिल रहा मजबूत आधार

यूपी बजट 2026-27: खेलों को नई उड़ान, युवाओं के सपनों को मिल रहा मजबूत आधार

यूपी बजट 2026-27: खेलों को नई उड़ान, युवाओं के सपनों को मिल रहा मजबूत आधार

योगी सरकार ने 2026 -27 का बजट पेश करते हुए खेलों की बढ़ती सुविधाओं का भी किया था जिक्र

प्रदेश में कुल 84 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल, 38 तरणताल तथा 52 जनपदों में अत्याधुनिक जिम उपकरणों की हुई स्थापना

वाराणसी में पी.पी.पी. मॉडल पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का हो रहा निर्माण , खेलो इंडिया योजनान्तर्गत सिगरा स्टेडियम का भी बजट में आया था जिक्र

वाराणसी ,17 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 2026-27 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का संकल्प भी है। गांव-कस्बों से लेकर शहरों तक, खेल के मैदानों में पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार लगातार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है, ताकि प्रतिभा संसाधनों की कमी से पीछे न रह जाए। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए खेल की सुविधाओं का भी जिक्र किया था, वित्त मंत्री ने खेल की बुनियादी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 84 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल, 38 तरणताल तथा 52 जनपदों में अत्याधुनिक जिम उपकरणों की स्थापना की गयी है। उन्होंने वाराणसी का जिक्र करते हुए बताया कहा था कि वाराणसी में पीपीपी मॉडल पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी के सिगरा स्टेडियम की भी चर्चा की थी।

योगी सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पूर्वांचल के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी के शिवपुर स्थित ऐतिहासिक मिनी स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा है।  यह स्टेडियम अब आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप नए स्वरूप में दिखाई देगा। लगभग 6.15 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का पुनरुद्धार कार्य तेजी से चल रहा है। प्रस्तावित योजना के अनुसार यह स्टेडियम जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद शिवपुर मिनी स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि 3.47 एकड़ में फैले इस स्टेडियम को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहाँ से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। पुनर्निर्माण के बाद स्टेडियम में फुटबॉल और हॉकी के लिए अत्याधुनिक मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए इंडोर गेम हाल भी विकसित किया जा रहा है, जिससे वर्षभर विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

हर आयु वर्ग का रखा गया है ख्याल

स्टेडियम को केवल खिलाड़ियों तक सीमित न रखते हुए इसे समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र, सीनियर सिटीजन के लिए अलग एरिया, और 3 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम और योग पवेलियन का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक समय में 43 लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

स्टेडियम की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं

पुनरुद्धार के बाद स्टेडियम में यह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी…

मैदान और कोर्ट : फुटबॉल और हॉकी के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला मैदान और  वॉलीबॉल कोर्ट

क्रिकेट प्रैक्टिस : उभरते क्रिकेटरों के लिए नेट प्रैक्टिस की आधुनिक सुविधा

इंडोर गेम्स : बैडमिंटन, टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए  इंडोर हॉल।

योग और फिटनेस : 43 लोगों की क्षमता वाला एक विशेष योग पवेलियन और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए ओपन जिम।

वाकिंग ट्रैक : पूरे स्टेडियम के चारों ओर 3 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक और

पवेलियन : 250 से अधिक दर्शकों के बैठने के लिए आधुनिक पवेलियन

अन्य सुविधाएं : खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए कैंटीन और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था

वर्जन

“शिवपुर मिनी स्टेडियम का नया एवं अत्याधुनिक स्वरूप न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत इंफ्रास्ट्रचर साबित होगा। सरकार की यह पहल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।“

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।