March 7, 2026 1:44 pm

Home » उत्तर प्रदेश » विधायक स्वाभिमान कार्यालय पर मनाया गया होली मिलन समारोह,जमकर उड़े अबीर-गुलाल

विधायक स्वाभिमान कार्यालय पर मनाया गया होली मिलन समारोह,जमकर उड़े अबीर-गुलाल

विधायक स्वाभिमान कार्यालय पर मनाया गया होली मिलन समारोह,जमकर उड़े अबीर-गुलाल

 

मिर्जामुराद।सेवापुरी भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ के स्वाभिमान कार्यालय खजुरी में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न गांवों और कस्बों से आए सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।समारोह का आयोजन विधायक पुत्री/प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल द्वारा किया गया था।विधायक पुत्री ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है जिसे सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मनाना चाहिए।होली गीतों की धुन पर विधायक पुत्री समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता लोग भी झूमते नजर आए।कार्यक्रम में गुझिया, चिप्स-पापड़, व खाने की व्यवस्था भी किया गया था जिसका सभी ने लुप्त उठाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवापुरी भाजपा पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह, वंदना सिंह पटेल, पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नंदकिशोर सिंह पटेल, शैलेन्द्र सिंह ‘पिंटू’, उमेश उपाध्याय, त्रिपुरारी यादव, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, रामविलास पटेल, सभाजीत यादव, दिनेश तिवारी, किशोरी सेठ, मंडल अध्यक्ष सेवापुरी अभिषेक दूबे, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, जिला कार्यसमिति सदस्य नीलकमल श्रीवास्तव, अनिता सिंह, रमेश सिंह, रवि वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *