उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष पूरे होने के अवसर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले, नव स्वीकृत कार्यों, टूल किट, डेमो चेक का लाभार्थियों को किया गया वितरण
मुख्य अतिथि मंत्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला
प्रदेश के विकास के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसा, कहा कार्य कोई शुरू करता था, लटकते-अटकते होता था पूरा
योगी सरकार में तय समयसीमा में होता है विकास कार्य पूरा
उन्होंने कहा कि शिलान्यास जम करते हैं, और लोकार्पण भी

वाराणसी। नव निर्माण के 09 वर्ष पुरे होने के अवसर पर गिरिजा देवी संकुल चौकाघाट में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, विधायक पिण्डरा डॉ अवधेश सिंह एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले, नव स्वीकृत कार्यों, टूल किट, डेमो चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्यत: आजीविका मिशन, उधोग विभाग, पशुपालन, महिला कल्याण विभाग, नेडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, मत्स्य, श्रम विभाग, आवास, खाद्य एवं रसद, उद्यान विभाग आदि के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लखनऊ से किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीष वचनों से लोगो को लाभान्वित कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा प्रदेश एवं जनपद के विकास कार्यक्रमों रिंग रोड, पुलिस हेतु आवास व्यवस्था, श्री काशी विश्वनाथ कारीडोर, राज मार्ग के निर्माण, गन्ना किसानों के भुगतान, एयर पोर्ट के निर्माण, रेलवे में हुए उल्लेखनीय सुधार,स्मार्ट सीटी सीवरेज व्यवस्था एवं पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य आदि पर चर्चा हुयी। प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं एक जनपद एक उत्पाद तथा वाराणसी में आने वाले निवेश पर भी विस्तार से जानकारी दी गयी। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा एवं धर्मेन्द्र सिंह द्वारा भी प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। विधायक डॉ अवधेश सिंह ने सरकार के नव वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वाराणसी में हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह, संजय नायक परियोजना निदेशक, विजय जायसवाल जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।








Users Today : 17
Users Yesterday : 16