स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
प्रेस नोट संख्या: 79, दिनांक 18-03-2026
यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता जनपद-चन्दौली से रूपये 50,000/- का पुरस्कार घोषित अर्न्तराज्यीय गौ-तस्करएजाज गिरफ्तार।
दिनांक 17-03-2026 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश को थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-142/2023 धारा 3 (1) उ०प्र० गैंगस्टर एक्ट में वांछित रू0 50,000/-के पुरस्कार घोषित अन्र्तराज्यीय गौ-तस्कर एजाज को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. एजाज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला कुरेशियान कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय :-
मझवार रेलवे स्टेशन चन्दौली सर्विस रोड के पास थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली दिनांक 17-03-2026 समय 20:30 बजे ।

एसटीएफ उ०प्र० द्वारा फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही हेतु एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के पर्यवेक्षण एवं उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
संकलित सूचना के क्रम में दिनांक 17-03-2026 को उ०नि० श्री प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षीगण सितम सिंह, प्रताप कुमार, विकास धामा एसटीएफ मेरठ की टीम जनपद चन्दौली में आपराधिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जनपद चन्दौली के थाना चन्दौली पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित रूपये 50,000/- का ईनामी अपराधी एजाज मझवार रेलवे स्टेशन चन्दौली सर्विस रोड के पास मौजूद है तथा कही भागने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त एजाज उपरोक्त से की गयी पूछताछ पर निम्नलिखित तथ्य प्रकाश में आये हैं-
गिरफ्तार अभियुक्त एजाज पहले ग्राम बपारसी जनपद मेरठ में प्रत्येक बुद्धवार को लगने वाली पशुओ की पैठ से पशुओं को लाने व ले जाने का काम करता था। वर्ष 2022 में ग्राम बपारसी मेरठ में पशुओं की पैठ में इसकी जान-पहचान खलील निवासी मुरादाबाद से हुई थी, जो ग्राम बपारसी पशुओं की पैठ के आता रहता था। खलील ने फोन कर अभियुक्त एजाज को मेरठ बुलाया और अपने साथ काम करने को कहा। उसके बाद अभियुक्त एजाज उपरोक्त खलील के साथ मुरादाबाद गया और वहा से दोनों मैनपुरी चले गये। मैनपुरी में सावेज नि० खतौली को बुलाया और फिर खलील ने मैनपुरी मे पशुओ की ठेकेदारी करने वाले अपने एक अन्य साथी से मिलवाया। उसके बाद यह
अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने लगा, जिसकी एवज मे इसे 5,000/- रूपये प्रत्येक चक्कर के मिलते थे।
वर्ष 2022 में अभियुक्त एजाज तथा इसके अन्य साथी थाना चन्दौली जनपद चन्दौली में गौ-तस्करी के मामले में गिरफ्तार किये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना चन्दौली जनपद चन्दौली पर मु०अ०सं० 302/22 धारा 3/5ए, 3/5बी/8 गौवध अधि०, 60/63 आबकारी अधि० व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ था।
गिर० अभियुक्त एजाज के विरूद्ध वर्ष 2023 में थाना चन्दौली जनपद चन्दौली पर मु0अ0सं0-142/23 धारा 3(1) उ०प्र० गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत हुआ था. जिसमें इनकी गिरफ्तारी हेतु 50,000/- रूपये का पुरूस्कार घोषित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त एजाज उपरोक्त को मु०अ०सं० 142/2023 धारा-3( गैंगस्टर एक्ट में थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।








Users Today : 17
Users Yesterday : 16