March 19, 2026 4:00 am

Home » उत्तर प्रदेश » कृषकों को फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाए जाने की अपील की गई

कृषकों को फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाए जाने की अपील की गई

कृषकों को फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाए जाने की अपील की गई

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन, सभागार में बुधवार को किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठन के जिला स्तरीय मानीटीरिंग समिति/जनपद स्तरीय परियोजना प्रबन्धक इकाई की बैठक हुई। जिसमें कृषि विभाग के साथ-साथ, पशुपालन विभाग, दुग्धशाला विभाग, नलकूप खण्ड चन्दौली, लधुडाल नहर खण्ड, लधु सिंचाई, लधु सिंचाई जौनपुर, मत्स्य, सहकारिता, रेशम, वन विभाग, सहायक निदेशक,मृदा परीक्षण/कल्चर, विद्युत विभाग, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, एफ0पी0ओ0 एवं जनपद के समस्त विकास खण्डों से कृषकों द्वारा सहभागिता किया गया। मंच का संचालन जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किया।

 


जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों से सिंचाई विभाग से सम्बन्धित समस्या के बारे में पूछा गया। कृषक जितेन्द्र नारायन सिंह ग्राम बसन्तपुर विकास खण्ड आराजीलाइन द्वारा नलकूप की नाली क्षतिग्रस्त से अवगत कराया गया एवं कृषक विजय भान सिंह ग्राम कनेरी विकास खण्ड आराजीलाइन द्वारा भी नलकूप संख्या-191 एस0वी0जी के नाली खराब होने के कारण सिंचाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पडता से अवगत कराया गया, जिससे सम्बन्धित विभाग के उपस्थित अधिकारी को तत्काल ठीक कराने हेतु अवगत कराया गया। इसके पश्चात कृषकों द्वारा फसल बीमा के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। कुछ कृषकेां द्वारा बीमा की धनराशि का भुगतान सम्बन्धित बैंक द्वारा अभी तक नही कराया जाने से अवगत कराया गया। उक्त सम्बन्ध में बीमा के उपस्थित प्रतिनिधि से पुछा गया तो बताया गया कि बैंक की समस्या होने के कारण कुछ कृषको का बीमा की धनराशि का भुगतान नही कराया जा सका है जिससे अतिशीध्र भुगतान कराया जा रहा है। विद्युत विभाग की समस्या से कृषक को अवगत कराने हेतु अनुरोध किया गया। कृषक शिव कुमार, विकास खण्ड-पिंडरा द्वारा कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषक का आवेदन पत्र प्राप्त किया गया । जिला कृषि अधिकारी द्वारा सभा में उपस्थिति सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि आगामी माह में आने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया जाये। पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया कि अण्डा उत्पादन करने वाले कृषकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर अधिकतम 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है। राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत बीमारी से बचाव हेतु समय समय पर पशुओं का टीकाकरण कार्यक्रम विभाग द्वारा चलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी पशुचिकित्सालय (पशुचिकित्सा अधिकारी), पशु सेवा केन्द्र (पशु प्रसार अधिकारी) एवं जनपद स्तर पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग वाराणसी से सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय पशुधान मिशन योजनान्तर्गत बकरी पालन 100-500 (20 लाख से 01 करोड), भेड पालन 100-500 (20 लाख से 01 करोड), सूकर पालन 50-100 (30 लाख से 60 लाख), हैचरी/चूजा उत्पादन 1000 मुर्गी-100 मुर्गा (50 लाख)/साईलेज मेकिंग यूनिट (01 करोड एवं 50 लाख) पर भारत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान किया जाता है। नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत नन्दिनी/मिनी नन्दिनी कृषक समृद्वि योजना, मुख्यमंत्री स्वीदेशी गौसंवर्धन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना संचालित है। पशुधन बीमा योजनान्तर्गत सामान्य/पिछडा/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पशुपालक द्वारा कुल प्रीमियम का मात्र 15 प्रतिशत देकर 01 वर्ष/03 वर्ष का बीमा अपने पशुओं का करवा सकते है । 10 बकरी, 01 बकरा, 20 भेड एवं 01 मेढा की योजना भी गरीब निराश्रित विधवा महिला/पुरूष के लिए भी संचालित है। निराश्रित गोवंशों को संरक्षण अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल/बृहद गौ-संरक्षा केन्द्र पर संरक्षित किया जाता है। पशुपालन विभाग द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के बारे में बताया गया, जिसमें मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत अधिकतम रू0 80000 का अनुदान देय है, अनुदान 02 गाय की इकाई की स्थापना के लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम रू0 80000 तक अनुमन्य होगा। मिनी नन्दिनी कृषक समृद्वि योजना में स्वदेशी नस्ल के 10 गायों की इकाई स्थापना पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। इस योजना अन्तर्गत बाह्य प्रदेश से 10 उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायो ं(गिर, साहीवाल एवं थारपारकर प्रजाति) का क्रय कर इकाई स्थापना पर अनुदान प्राप्त किया जाता है। दुग्ध विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश द्वारा दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साजित करना, दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का बाजार आधारित लाभाकारी मूल्य सुनिश्चित कराना, उच्च गुणवत्ता के प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादकों को उपभोक्ताओं को सुलभ कराना, बाजार विकास तथा अन्य राज्यों व देशों के निर्यात को बढावा देना, दुग्ध उद्योग के क्षेत्र में नये रोजगार के अवसर सृजित करना एवं उपलब्ध मानवशक्ति की दक्षता एवं कौशल का विकास/उच्चीकरण करना, नवीन तकनीकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी आधारित समाधान को प्रोत्साहित करना, बाजार अभिसूचना के संग्रहण एवं तकनीकी परामर्श हेतु सशक्त डाटाबेस का विकास एवं प्रबन्धन किया जाना एवं तद्हेतु ढाॅचा विकसित किया जाना सम्मिलित है। रेशम विभाग द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि रेशम धागा बनाने वाली मशीनों पर विभाग द्वारा 75 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध है। रेशम धागा मशीनों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कृषकों को रेशम विभाग के वेबसाइट पर आॅन लाइन आवेदन करना होगा। यंत्रों के सब्सिडी का भुगतान सत्यापनोपरान्त दो से तीन महिना के अन्दर कर दिया जाता है। कृषकेां को उक्त लाभ लिये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों से अनुरोध किया गया कि अपने ग्राम एवं आस पास के अवशेष रह गये ग्रामों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाय, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों मिल सके। इसके साथ ही माह अपै्रल से फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सभी विभागो की सभी योजनाएं लिंक हो जायेगी तथा इसके अनुसार ही कृषकों को अनुमन्य सुविधा प्रदान की जायेगी । फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने वाले कृषकों को उर्वरक पर सब्सिडी की धनराशि का भुगतान उनके खाते के माध्यम से किया जाना है, जिस पर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषक को अवगत कराया कि इस समय सभी राजकीय बीज भण्डारों पर मक्के का बीज उपलब्ध है जो किसान बीज लेना चाहें वह तत्काल बीज प्राप्त कर सकत है , मक्का बीज मद में बजट उपलब्ध होने के कारण इसी माह अनुदान भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। अन्त में जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान दिवस में आये हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कृषक बन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *