March 19, 2026 3:58 am

Home » उत्तर प्रदेश » रेलवे कालोनियों में मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस गेल करेगा आपूर्ति, हुआ समझौता

रेलवे कालोनियों में मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस गेल करेगा आपूर्ति, हुआ समझौता

रेलवे कालोनियों में मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस गेल करेगा आपूर्ति, हुआ समझौता

दिनांक: 18.03.2026, बुधवार

आज दिनांक 18.03.2026 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल और गेल गैस लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते (Agreement) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत रेलवे कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।

 

इस योजना के अंतर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर में लगभग 4000 रेलवे आवासों में पीएनजी (PNG) सप्लाई शुरू की जाएगी। साथ ही सभी रनिंग रूम में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त डीडीयू जंक्शन पर कार्यरत वेंडरों एवं रेलवे वर्कशॉप में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे उनके कार्य में सुविधा, सुरक्षा और दक्षता बढ़ेगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री सूरज कुमार (वरीय मंडल अभियंता-समन्वय, डीडीयू), श्री अजय कुमार (मंडल अभियंता- मुख्यालय, डीडीयू) तथा गेल गैस लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर एवं ऑफिसर इनचार्ज श्री रणधीर कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही गेल गैस लिमिटेड की ओर से चीफ मैनेजर श्री अजय सेठी एवं सीनियर मैनेजर श्री श्रीकांत राउत (गेल गैस/डीडीयू) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल रेलवे कॉलोनियों में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएनजी (PNG) कनेक्शन से न केवल रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि यह पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अधिक सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के लिए बेहतर भी साबित होगा।

विशेष रूप से यह जानकारी दी गई कि रेलवे कर्मचारियों से पीएनजी (PNG) कनेक्शन हेतु कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। गेल गैस के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि परियोजना का प्रथम चरण जून माह के द्वितीय सप्ताह तक कार्यरत होने की संभावना है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *