मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 1.44 करोड़ की धनराशि से बने 8 सड़क नव निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
कार्यदाई संस्थाएं निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा कराए-रविन्द्र

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के सारनाथ व पंचकोशी दनियालपुर में कुल लागत 1 करोड़ 44 लाख की धनराशि से बने 8 सड़क नव निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने अन्य निर्माणाधीन कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सारनाथ खजूही एंक्लेव कालोनी में मुन्ना लाल विश्वकर्मा के मकान से गुलाब चंद्र से गोपाल यादव के मकान से दक्षिण अजय कुमार के मकान तक कच्चे सड़क पर सीसी रोड का निर्माण कार्य, सारनाथ बुद्ध नगर कालोनी परशुरामपुर में ओम प्रकाश मौर्य मकान से रीना यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, वार्ड नई बस्ती अंतर्गत एस 9/67 आर अजय यादव जेई के घर से रंगीले सोनकर के घर तक इंटरलाकिंग कार्य, तपोभवान आश्रम नक्खिघाट के पास दुर्गेश तिवारी के मकान से लाल बहादुर के मकान तक कच्ची सड़क पर इंटरलाकिंग कार्य, अकथा जनक नगर कालोनी तडिया चकविही पंचकोशी रोड में शिव बहादुर के म० स० सा 16/9 टी से लेकर विमला देवी के म० सा० 16/9 के बी गाढ़ीघाट तक लगभग 100 मी० कच्ची सड़क पर इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य, वार्ड दानियालपुर में पुरानापुल पुलिस चैकी के पीछे मां० हनीब के मकान से रफी के मकान तक इण्टरलाकिंग कार्य, वार्ड दनियालपुर विजेंद्र मौर्य के आशीर्वाद लान में लगभग 50 मी० इंटर लाकिंग का कार्य तथा वार्ड दनियालपुर रेलवे फाटक के पास पप्पू सोनकर के मकान से दिलीप गुप्ता के मकान से बद्रीप्रसाद के घर होते हुए मोहन पटेल के घर तक इण्टरलाकिंग का कार्य का लोकापर्ण किया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की स्थिति काफी खराब थी और स्थानीय लोगों की मांग पर इन सड़को का निर्माण कराया गया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन मौर्या, बृजेश पांडेय, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, जितेंद्र कुशवाहा, सूर्य प्रकाश राजभर, अजीत सिंह पार्षद, अभय पांडेय पार्षद, संजय जायसवाल पार्षद, राजेश यादव पार्षद, राजेंद्र मौर्य पार्षद, राजेंद्र यादव, राजेश दीक्षित, आरती तिवारी, रेनू यादव, रानी तिवारी, संध्या वर्मा, खुशबू विश्वकर्मा, मुरारी लाल गुप्ता, महेंद्र चौधरी, विवेक राय, कैलाश चौधरी, शिव बहादुर सिंह तथा अन्य स्थानीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







Users Today : 34
Users Yesterday : 18