February 11, 2026 7:20 pm

Home » क्राइम » मोख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की जमानत याचिका ख़ारिज भेजा गया जेल

मोख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की जमानत याचिका ख़ारिज भेजा गया जेल

मोख्तार अंसारी के बेटे उमर  अंसारी  की जमानत याचिका  ख़ारिज भेजा गया जेल  मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को आज गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने का काम किया जिसके साथ उन्हें मोहम्मदाबाद के दीवानी न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उनके वकील के द्वारा बेल एप्लीकेशन डाला गया था लेकिन बेल नहीं मिल पाया और रिमाइंडर खारिज हो गया। इसके बाद पुलिस उन्हें मोहम्मदाबाद न्यायालय से गाजीपुर न्यायालय जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी

 

उमर अंसारी के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि यह कोर्ट का मामला था और कोर्ट ने एक रिपोर्ट मांगा था प्रार्थना पत्र के बारे में लेकिन पुलिस ने मनमाने तरीके से इस मामले में मुकदमा कर दिया और यह बताया था कि उन्होंने हीनियस क्राइम किया जिसके बाद कोर्ट के सामने मामला रखा गया इसके बाद उनके वकील ने कोर्ट के सामने अपनी दलील भी पेश किया कि मामला गाजीपुर का है और मोहम्मदाबाद से कोई मतलब नहीं है यह सब जुडिशल मैटर है और इसमें कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी थी इसलिए अपराध नहीं बनता है इसमें हमें बेल मिलने चाहिए थी लेकिन दुर्भाग्य बस हमें बिल नहीं मिल पाई और रिमांड खारिज हो गया।

 

अधिवक्ता ने बताया कि यदि यह मामला ऊपरी अदालतों में जाएगी तो आईओ के खिलाफ कोर्ट बड़ी कड़ी कार्रवाई करेगी क्योंकि कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी और इन्हें रिपोर्ट कोर्ट को देनी चाहिए जबकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है यह कोर्ट को संज्ञान दिए बगैर मामला दर्ज किया गया है यह गैर कानूनी काम है और न्याय के साथ धोखा है उनके वकील को भी इस मामले में मुलजिम बनाया गया है ऐसे में अब न्याय का हनन होगा और आगे कोई भी वकील किसी मामले में खड़ा नहीं होगा।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *