July 12, 2025 11:16 pm

Home » देश » एन. ई. रेलवे मेन्स कॉग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे श्रम कानूनों के विरोध एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

एन. ई. रेलवे मेन्स कॉग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे श्रम कानूनों के विरोध एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

एन. ई. रेलवे मेन्स कॉग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे श्रम कानूनों के विरोध एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

 

 

आज दिनाँक 09.07.2025 को एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस वाराणसी मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के समक्ष लहरतारा में दिनांक 09.07.2025 को केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे श्रम कानूनों के विरोध एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में धरने का आयोजन किया गया।

 

 

कर्मचारियों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए अपने विचार रक्खे। संगठन ले केंद्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने उक्त श्रम कानूनों पर रोष जताते हुए की यह पूर्णतया कर्मचारी विरोधी है और इनसे कर्मचारी हितों के सिवाय नुकसान के कोई फायदा नहीं है। है। आगे पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से भारतीय रेल में प्रतिवर्ष 2% कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है यह एक धीमे जहर की तरह आम जनता के संशाधन और भारत की जीवन रेखा को निजी क्षेत्र की तरफ धकेलने का कुत्सित प्रयास है।
उक्त प्रदर्शन में साफ बड़ी संख्या में में रेल कर्मचारी वाराणसी मंडल के पदाधिकरी सहयोगी संगठनों व रेलवे के कई एसोसिएशन के पदाधिकारी गण शामिल हुए।
कार्यक्रम की नेतृत्व कर रहे एन. ई. रेलवे मेन्स कॉग्रेस वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री राकेश पाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस हर कर्मचारी के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहेगा और रेल कर्मियों का शोषण उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि रेलवे में मानव संसाधन की कमी के कारण रेल कर्मियों अतरिक्त करता के बोझ से दबाया जा रहा है इससे रेलकर्मी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है और आए दिन कर्मचारी रन ओवर और अन्य दुर्घटनाओ के शिकार हो जा रहे है।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि विद्यमान फेडरेशन के मुखिया द्वारा सरकार की चाटुकारिता करते हुए यूपीएस जैसी कर्मचारी विरोधी स्कीम को स्वीकर कर लिया जाना अति निंदनीय है और कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है किसी भी कीमत पर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना होगा, रेल कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन स्कीम ही हो सकती है जिसे तत्काल लागू किया जाना सरकार की संवैधानिक जिम्मेवारी है। ऐसी पेंशन योजनाएं जबरदस्ती थोपी जा रही है कि कर्मचारी स्वयं समयपूर्व रेल सेवा से त्यागपत्र दे दे।
कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे एन ई रेलवे मेन्स कॉग्रेस के महामंत्री अब्दुल शेख एवं उपाध्यक्ष गोपी नाथ उपाध्याय एवं महेंद्र दूबे तथा संयुक्त केंद्रीय मंत्री अभिषेक चतुर्वेदी ने सभी मंडलीय पदाधिकारी एवं उपस्थित केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं सभी एसोसिएशन को धन्यावाद ज्ञापित किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष इन्द्रजीत उपाध्याय भारतेंदु शेखर पाण्डेय सहायक मंडल मंत्री मिथिलेश भारती देवानंद यादव धनंजयकांत श्रीवास्तव राजपति सत्य प्रकाश यादव पवन सिंह संजय यादव जय प्रकाश आदित्य भंडारी जितेंद्र यादव अमित मिश्र चिकित्सालय शाखा शशिकांत तिवारी रणजीत उपाध्याय दिलीप जैसवाल अभिषेक दूबे एवं महिला शाखा से श्रीमती आशा शर्मा के नेतृत्व में शिखा भट्टाचार्य पूनम लक्ष्मी सिंह इत्यादी प्रमुख रूप से रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *